स्कूल की प्रिंसिपल पर छात्र को पीटने का आरोप, पिता की शिकायत पर प्रकरण दर्ज

भोपाल। ईदगाह हिल्स में एक स्कूल की प्रिंसिपल पर 6वीं कक्षा के छात्र की बुरी तरह पिटाई करने का मामला सामने आया है. मासूम छात्र के साथ हुई इस तरह की पिटाई से वह बेहोशी की हालत में पहुंच गया. स्कूल से ही परिजनों को फोन पर सूचना दी गई. छात्र के पिता मौके पर पहुंचे और अस्पताल में बच्चे को दाखिल कराया. बच्चे के पिता ने मामले की शिकायत पर शाहजहांनाबाद थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है.

मिली जानकारी के अनुसार इलाके में स्थित गुरुनानक हायर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल सुरजीत कौर ने 12 साल के छात्र की बुरी तरह पिटाई की. कौर ने छात्र के भविष्य को बर्बाद करने की धमकी भी दी. बताया जा रहा है कि कौर ने जिस छात्र के साथ अभद्र व्यवहार कर मारपीट की. बच्चा जब बेहोश हो गया, तब स्कूल प्रबंधन ने इसकी जानकारी उसके घरवालों को दी. छात्र के पिता स्कूल पहुंचे और उन्हें अपने बच्चे के गाल सहित शरीर पर थप्पड़ के निशान दिखे. पिता ने छात्र का इलाज करवाते हुए स्कूल की प्रिंसिपल पर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

Next Post

गंधवानी के खाटू श्याम मंदिर में 10 लाख की चोरी

Thu Nov 20 , 2025
गंधवानी (धार). गंधवानी नगर के समीप ग्राम खेड़ी में नवनिर्मित बाबा खाटू श्याम मंदिर में बुधवार रात्रि में चोरी की घटना हो गई. यहां पर बदमाशों ने मंदिर के अंदर घुसकर चांदी का छात्र बाबा का मुकुट नगदी समेत लगभग 10 लाख रुपए का सामान चुरा लिया. घटनाक्रम का पता […]

You May Like