विश्व रिकॉर्डधारी चेपनगेटिच डोपिंग के आरोप में निलंबित

मोनाको, 18 जुलाई (वार्ता) एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट (एआईयू) ने केन्याई मैराथन धावक रूथ चेपनगेटिच को डोपिंग के आरोप में अस्थायी रूप से प्रतिबंधित कर दिया है।

महिला मैराथन की विश्व रिकॉर्डधारी चेपनगेटिच को कल प्रतिबंधित पदार्थ का परीक्षण पॉजिटिव पाए जाने के बाद अस्थाई रूप से प्रतिबंधित किया गया।

एआईयू की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि 14 मार्च 2025 को चेपनगेटिच के लिए गए नमूने में हाइड्रोक्लोरोथियाजाइड (एचसीटीजेड) पाया गया।

चेपनगेटिच ने दो घंटे नौ मिनट और 56 सेकंड के समय के साथ विश्व रिकॉर्ड तोड़ते हुए अक्टूबर 2024 में शिकागो मैराथन जीत ली थी।

विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) के नियमों के अनुसार, एचसीटीजेड का उपयोग प्रतिबंधित है।

Next Post

प्रतिका रावल पर आईसीसी आचार संहिता के उल्लंघन के लिए जुर्माना

Fri Jul 18 , 2025
दुबई, 18 जुलाई (वार्ता) भारतीय बल्लेबाज प्रतिका रावल को इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघन का दोषी पाया गया और उन पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। भारतीय सलामी बल्लेबाज को थोड़े समय के अंतराल में […]

You May Like