शिवपुरी:बदरवास कस्बे में एक ज्वेलरी कारोबारी ने अपने घर में खुद को गोली मार ली। गंभीर हालत में उन्हें गुना जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संदीप सोनी पिता जगदीश सोनी, जो ज्वेलरी की दुकान चलाते थे, ने अपने घर में पिस्टल से सिर में गोली मारी।
गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन घबरा गए और कमरे की ओर दौड़े। दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे तोड़ने पर संदीप खून से लथपथ मिले। उन्हें तुरंत बदरवास स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत के कारण गुना जिला अस्पताल रेफर किया गया। गुना पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिस पिस्टल से गोली चलाई गई, वह अवैध बताई जा रही है। हालांकि, आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है
