भोपाल। राजधानी के नरेला विधानसभा में मेट्रो के कार्य की समीक्षा लेने पहुंचे मंत्री सारंग ने अधिकारियों को दुकानदारों और रहवासियों की समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए साथ ही मंत्री सारंग ने कहा, मेट्रो का सैंक्शन कार्य तेज गति से चल रहा है. उन्होंने कहा संपूर्ण नरेला क्षेत्र को हमने मेट्रो से कनेक्ट किया है वही मेट्रो कार्य के चलते रहवासियों और दुकानदारों को परेशानी आ रही थी, जिसके लिए मंत्री और अधिकारीयों ने साथ में दौरा कर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए हैं रहिवासियों के आवागमन में परेशानी ना आए इसके भी निर्देश दिए गए हैं और अधिकारियों ने आश्वासन दिया है, की 4 महीने के अंदर संपूर्ण बैरिकेट्स हट जाएंगे.मेट्रो बनने के बाद इस क्षेत्र की संपूर्ण कनेक्टिविटी भोपाल के साथ सुगम हो जाएगी मंत्री सारंग ने बताया, हमारी सरकार लगातार विकास के काम कर रही है, विकास में तकनीक का उपयोग यह हमारे एजेंडे में है.
सारंग ने करोंद में मेट्रो निर्माण कार्य का किया निरीक्षण
