सांसद के आवास पहुंचे कांग्रेसी विरोध करने

रीवा। इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतो और नगरीय प्रशासन मंत्री के विवादित बयान के खिलाफ रीवा में कांग्रेस सडक़ पर उतर आई. रविवार की दोपहर कांग्रेस ने सिरमौर चौराहा से रैली निकाल कर रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा के सरकारी आवास पहुंचे. जहा पहले से ही बैरीकेट्स लगाकर भारी पुलिस बल मौजूद था. सांसद आवास के पहले ही कांग्रेसियों को रोक दिया गया. कांग्रेसी नारेबाजी करते हुए घंटी और शंख बजाते रहे. लेकिन पुलिस आगे नही जाने दी. लिहाजा बैरीकेट्स के बाहर से ही कांग्रेसियो को वापस लौटना पड़ा. कांग्रेस शहर अध्यक्ष अशोक पटेल के नेतृत्व में यह विरोध प्रदर्शन किया गया. सांसद के घर के बाहर घंटी बजाकर कांग्रेसी लौट आए. इस दौरान पुलिस से तूतू मैं भी हुई, लेकिन स्थित शांत रही.

Next Post

कोदों की रोटी चना की भाजी खाने से एक ही परिवार के पांच बीमार

Sun Jan 4 , 2026
रीवा। जिले के सेमरिया थाना अन्तर्गत खम्हरिया गांव में शनिवार को कोदों की रोटी और चना की भाजी खाने से एक मासूम सहित पांच लोग बीमारी हो गये. जिन्हे पहले सेमरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया और शाम को रीवा संजय गांधी अस्पताल के लिये रेफर कर दिया गया, जहा […]

You May Like