मैनचेस्टर, 22 जून (वार्ता) भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली छह विकेट से हार के बाद कहा कि हम मौकों को भुना नहीं पाए। लीग चरण के दो मैच शेष है और हम बेहतर करने का प्रयास करेंगे। महिला टी-20 विश्वकप में रविवार रात दक्षिण कप्तान के खिलाफ मिली हार के बाद भारतीय कप्तान ने कहा कि हमारे पास कुछ मौके आए थे लेकिन हम उन्हें भुना नहीं पाए। लेकिन अभी दो मुकाबले शेष हैं और हम बेहतर करने का प्रयास करेंगे। श्री चरणी और शेफाली ने अच्छी गेंदबाजी की लेकिन अन्य गेंदबाजो से उन्हें अधिक मदद नहीं मिली।”
उन्होंने कहा कि हम हमेशा यह बात करते हैं कि हमें अच्छी फिल्डिंग करनी है। हालांकि हमारे पास अभी दो मुक़ाबले बचे हुए हैं और हम उन मुक़ाबले की तैयारी करेंगे। काप हमसे मुकाबले को दूर ले गईं लेकिन उन्होंने हमे मौके दिए थे। गेंद टर्न कर रही थी, शेफ़ाली और श्री चरणी ने अच्छी गेंदबाजी की, अन्य गेंदबाजो को उनसे यह सीखना होगा कि ऐसे विकेटों पर कैसे गेंदबाजी की जाती है। इस मुकाबले से बहुत सबक मिले हैं। यह समय सकारात्मक रहने और आने वाले मुकाबलों के बारे में सोचने का है और यह समय है जब मुझे अपनी टीम का हौसला बढ़ाना होगा।

