सिडनी हवाई अड्डे पर 128 किलोग्राम कोकीन ज़ब्त , दो लोग गिरफ्तार

सिडनी, 28 अक्टूबर (वार्ता) सिडनी हवाई अड्डे पर 128 किलोग्राम कोकीन पाए जाने के बाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) राज्य पुलिस ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि ये गिरफ्तारियां एक स्ट्राइक फोर्स द्वारा की गईं जिसका गठन जुलाई में सिडनी के भीतरी-पश्चिमी उपनगरों में एक घर में हुयी गोलीबारी की जाँच के लिए किया गया था।
जांच के दौरान अधिकारियों को ऐसे सबूत मिले जिनसे पता चलता है कि गोलीबारी के लिए जिम्मेदार समूह एनएसडब्ल्यू अवैध ड्रग्स के आयात में भी शामिल था। समूह ने शनिवार को सिडनी हवाई अड्डे पर आयी एक खेप की पहचान की जिसमें 128 किलोग्राम कोकीन थी।
एनएसडब्ल्यू पुलिस और ऑस्ट्रेलियाई संघीय पुलिस (एएफपी) के अधिकारियों ने इसके अलावा चार किलो कोकीन के साथ-साथ नकदी, चार किलो अज्ञात क्रिस्टल पदार्थ और 110 ग्राम मेथामफेटामाइन भी जब्त कर लिया है। इस मामले में दो युवकों की गिरफ्तारी की गयी है।दोषी पाए जाने पर दोनों को अधिकतम आजीवन कारावास की सजा हो सकती है।
न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने कहा कि 128 किलो कोकीन की अनुमानित बाजार कीमत 6.3 करोड़ ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (4.13 करोड़ अमेरिकी डॉलर) है।

Next Post

इज़रायल को गाज़ा में एक और संदिग्ध बंधक का शव मिला

Tue Oct 28 , 2025
यरूशलम, 28 अक्टूबर (वार्ता) इज़रायल को गाजा में बंधक बनाये गये एक और व्यक्ति का शव मिला है। इसे रेड क्रॉस के माध्यम से ताबूत में भेजा गया है और हमास का कहना है कि इसमें गाज़ा में बंधक बनाये गये व्यक्ति का शव है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार […]

You May Like

मनोरंजन