भोपाल। राजधानी भोपाल के व्यस्ततम चौराहों में से एक, अशोका गार्डन चौराहे का ट्रैफिक सिग्नल बंद पड़ा है, जिसके कारण वाहन चालक अक्सर गलत लेन में, अपने वाहनों को चला रहे हैं। हालाँकि अशोका गार्डन थाना इस चौराहे के ठीक बगल में स्थित है, फिर भी यातायात प्रभावित रहता है। यहां से प्रतिदिन हजारों की संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। सामान्य परिस्थितियों में, सुचारू रूप से काम कर रहा ट्रैफिक सिग्नल यातायात को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जिससे वाहनों की आवाजाही व्यवस्थित बनी रहती है और दुर्घटनाओं की संभावना कम हो जाती है। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से इस महत्वपूर्ण चौराहे का ट्रैफिक सिग्नल पूरी तरह से बंद है।
इनका कहना है
आमतौर पर चौराहे पर यातयात कर्मी तैनात रहते है, कल उस रुट के सभी यातायात कर्मी वीआईपी ड्यूटी पर लगे थे इस कारण चौराहे पर कोई नहीं रहा बाकी ट्रैफिक सिग्नल की खराबी की जान कारी स्मार्ट सिटी कार्यलय में भेजी जा चुकी है जिसे जल्द से जल्द ठीक करवाया जाएगा
अजय बाजपेयी, एसीपी ,यातायात
