बेहरी में समय पर कर्जा चुकाने वाले किसानों को अब तक नहीं मिला नया लोन

(सुनील योगी) बागली। सहकारी संस्थाओ में किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर लोन राशि उपलब्ध कराई जाती है। यह राशि बजट माह मार्च में जमा करवा कर फिर से अगले सीजन के लिए राशि देने का प्रावधान है। जिसे लोन पलटी राशि कहते हैं। फरवरी के अंतिम सप्ताह से ही मैसेज द्वारा किसानों को अवगत करा दिया जाता है। कि मार्च के महीने में राशि जमा करने पर जीरो प्रतिशत ब्याज का फायदा किसानों को मिलेगा बेहरी में भी प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष पूर्व घोषित तारीख 31 मार्च 2025 के पहले अधिकतर किसानों द्वारा लोन अदायगी की राशि जमा करवा दी लेकिन शासन ने गेहूं पंजीकरण तारीख की लेट लतीफी के चलते लोन जमा राशि की तारीख 31 मार्च की जगह 30 अप्रैल कर दी इस अवस्था में किसानों का कहना है । कि जिन किसानों ने पूर्व घोषित समय अवधि में लोन की समस्त राशि जमा करवा दी है। उन्हें नए सीजन का लोन स्वीकृत कर उनके खाते में राशि डाला जाना उचित है। गौरतलब है कि राशि जमा करने के साथ-साथ ही किसानों से विड्राल फॉर्म साइन करवाने के साथ-साथ अग्रिम भुगतान चेक भी बैंक द्वारा ले लिए गए। 90 दिन की अवधि बीत जाने के बावजूद भी किसानों के खाते में नए सीजन लोन की राशि नहीं डाले जाने से किसानों के सामने आर्थिक संकट आ गया है। अधिकतर किसानों ने लोन की राशि इधर-उधर से व्यवस्था करके भरी है। ऐसी अवस्था में सहकारी संस्था मे कोई भी जवाबदार सचिव वर्तमान में नहीं होने के कारण किसानों को संतुष्टीकरण जवाब नहीं दे पा रहे हैं। यहां के कर्मचारियों का कहना है कि ऑर्थराइज सचिव नहीं होने के कारण मुख्य शाखा में सभी किसानों की राशि जमा जिसे बैंक की भाषा में आ रो कहते हैं। वह जमा नहीं हो पा रहा है। कहने का मतलब किसानों का एकत्रित करोड़ों रुपया अभी तक संस्था के पास ही है। ऐसी स्थिति में किसानों को डर सता रहा है कि उनके द्वारा जमा की गई राशि गबन की भेंट तो नहीं चढ़ गई जबकि नियम अनुसार अधिकतर सहकारी संस्थाओं में किसानो की लोन पलटी राशि जमा करके उनके खातों में फिर से लोन की राशि डाल दी गई है। यहां के कर्मचारी नाम ना बताने की शर्त पर बताते हैं कि विगत सेक्रेटरी के निधन के बाद नए सेक्रेटरी की नियुक्ति झाबुआ क्षेत्र से हुई है। लेकिन उन्होंने अभी तक चार्ज नहीं लिया है। इसके चलते वित्तीय लेनदेन क्लियर नहीं हो पाया है। इस मामले में किसानों का कहना है कि उन्होंने ईमानदारी से समय अवधि के पहले राशि जमा करके इमानदारी दिखाई जिसका आर्थिक खामयाजा उन्हे दीया जा रहा है।

इस मामले में बागली विधायक मुरली भंवरा ने बताया वह सदैव किसानों के साथ है। इस मामले में विभागीय त्रुटि हुई तो जरूर जांच करवाई जाएगी किसानों को शीघ्र ही स्वीकृत लोन राशि उनके खाते में डाल दी जाएगी।

Next Post

एन जॉन केम को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया

Fri Apr 18 , 2025
दमोह। मिशन अस्पताल के आरोपी डॉक्टर नरेंद्र यादव उर्फ एन जॉन केम को आज न्यायालय में पुलिस रिमांड का वक्त पूरा होने के बाद न्यायालय में पेश किया गया जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने का आदेश दिया गया। जैसा कि पता है, उक्त विवादास्पद डॉक्टर को पांच दिन,चार […]

You May Like