नवागत कमिश्नर सुचारी ने किया पदभार ग्रहण

सागर: राज्य शासन द्वारा सागर संभाग के नवनियुक्त संभागायुक्त अनिल सुचारी ने संभाग आयुक्त कार्यालय सागर में अपना पदभार ग्रहण किया। श्री सुचारी ने संभाग आयुक्त सागर संभाग का पदभार ग्रहण करने के पश्चात संभाग कार्यालय में पदस्थ विभिन्न प्रभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से उनके प्रभागों और दायित्वों के विषय में जानकारी ली। नवागत संभाग आयुक्त ने संभाग आयुक्त कार्यालय के विभिन्न कक्षों का भी निरीक्षण किया तथा अधिकारियों कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कार्यभार ग्रहण के दौरान कलेक्टर संदीप जी आर, एसपी विकास शाहवाल, अपर कमिश्नर पवन जैन जॉइंट कमिश्नर राजेश शुक्ला, सिटी मजिस्ट्रेट समिति जुही गर्ग, एसडीएम अदिति यादव, एसडीएम अशोक सेन, अनुराग पटेरिया, ऑफिस अधीक्षक प्रेम नारायण चढ़ार, धीरेंद्र मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Next Post

घर से जेवर, नकदी एवं कारतूस की चोरी 

Thu Jul 3 , 2025
सीधी। जिले के बहरी थाना अंतर्गत ग्राम सारो कला में विगत 2-3 जुलाई की दरम्यानी रात अज्ञात चोरों द्वारा घर के अंदर प्रवेश कर जेवर , नकदी एवं 12 बोर बंदूक के कारतूस की चोरी की गई। मिली जानकारी के अनुसार देवेन्द्र सिंह एवं उनकी पत्नी 1 जुलाई की रात […]

You May Like