घर से जेवर, नकदी एवं कारतूस की चोरी 

सीधी। जिले के बहरी थाना अंतर्गत ग्राम सारो कला में विगत 2-3 जुलाई की दरम्यानी रात अज्ञात चोरों द्वारा घर के अंदर प्रवेश कर जेवर , नकदी एवं 12 बोर बंदूक के कारतूस की चोरी की गई। मिली जानकारी के अनुसार देवेन्द्र सिंह एवं उनकी पत्नी 1 जुलाई की रात करीब 10 बजे भोजन के बाद घर का दरवाजा बंद कर सो गए। 2 जुलाई की सुबह करीब 5:30 बजे देवेन्द्र सिंह उठे और पूजा वाले घर में गए तो मालूम पड़ा कि बगल के कमरे का ताला टूटा है और सामान अस्त-व्यस्त है। अंदर जाकर देखने पर मालूम पड़ा कि आलमारी, पेटी, अटैची टूटी हालत में पड़ी है। घर के पीछे टूटी हालत में एक पेटी पड़ी थी। जिसके अंदर रखा सोने-चांदी के जेवरात एवं नकदी गायब थी। इसकी सूचना पाकर उनके छोटे भाई महेश सिंह चौहान द्वारा बहरी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि अज्ञात चोरों द्वारा जेवरों में चांदी के तीन जोड़ी पायल, एक करधन, चांदी का पान का पत्ता, पांच नग चांदी की सुपाड़ी, मुदरी छ: नग, सोने की अंगूठी दो नग, सोने की चैन दो नग, सोने का झुमका एक सेट समेत करीब 40 हजार नकदी एवं पेटी में रखे लायसेंसी 12 बोर बंदूक के जिंदा कारतूस 6 नग चोरी कर लिए गए। बहरी पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है।

Next Post

मडी़खेड़ा बाध से 300 घन मीटर प्रति सेकेंड पानी छोड़ा जा रहा

Thu Jul 3 , 2025
शिवपुरी। मडी़खेड़ा बाध से 300 घन मीटर प्रति सेकेंड पानी छोड़ा जा रहा है एवं अमर नदी से अधिक पानी का बहाव मोहनी पिक अप बियर बांध में आ रहा है। उत्त स्थिति में मोहनी पिक अप बियर बाध से 400 घन मीटर प्रति सेकेंड सिन्ध नदी में पानी छोड़ा […]

You May Like