अडाणी पावर को महाराष्ट्र की सरकारी वितरण कंपनी से मिला 1,600 मेगावाट बिजली आपूर्ति का अनुबंध-पत्र

अहमदाबाद, 15 मार्च (वार्ता) निजी क्षेत्र की बिजली उत्पादक कंपनी अडाणी पावर लि. (एपीएल) ने रविवार को बताया कि उसे महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी लि ( एमएसईडीसीएल) से 1,600 मेगावाट बिजली की आपूर्ति का अनुबंध-पत्र (एलओए) प्राप्त हुआहै।

कंपनी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि वह यह बिजली अपनी कुछ निर्माणाधीन अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर परियोजनाओं में एक से देगी विज्ञप्ति में कहा गया है कि उसे एमएसईडीसीएल यह अनुबंध एक काफी प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया में सफलता के बाद मिला है, जिसमें कंपनी ने सबसे कम दर पर बिजली देने की बोलीदाता थी। कंपनी ने 5.30 रुपये प्रति यूनिट की दर की बोली के आधार पर यह अनुबंध हासिल किया है।

यह एक 25-वर्षीय बिजली आपूर्ति समझौता ( पीएसए) होगा और आपूर्ति 2030–31 से शुरू की जाएगी। एपीएल के सीईओ एबी खियाली ने ने कहा, “यह अनुबंध अडाणी पावर की लागत संरचना की प्रतिस्पर्धात्मकता, भरोसेमंद बेसलोड बिजली प्रदान करने की हमारी क्षमता और भारत की बढ़ती बिजली आवश्यकताओं को दीर्घकालिक साझेदारी के माध्यम से पूरा करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।”

कंपनी की विज्ञप्ति में कहा गया है कि अडाणी पावर ने अब अपने 23800 मेगवाट की अपनी निर्माणाधीन परियोजनाओं में से 13300 मेगावाट के लिए दीर्घकालिक बिजली आपूर्ति समझौते (पीएसए) सुनिश्चित कर लिए हैं।

 

Next Post

रोड नहीं तो टोल नहीं, आंदोलन का समर्थन: राजावत

Sun Mar 15 , 2026
ग्वालियर। जन सहयोग जन कल्याण बहुद्देशीय समिति ग्वालियर के अध्यक्ष उमेश सिंह राजावत ने जनता से अपील की है कि कल 16 मार्च को “रोड नहीं तो टोल नहीं ” का समर्थन करते हुए आंदोलन में भारी संख्या में सम्मिलित हों। हमारा सहयोग संत समाज ओर आमजन के साथ रहेगा। […]

You May Like