बैण्ड के जरिए पुलिस भर्ती का अनोखा प्रचार

रतलाम:मध्यप्रदेश पुलिस में आरक्षक (बैण्ड) भर्ती 2026 के तहत युवाओं को आकर्षित करने के लिए अनोखा जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को शहर के महाराजा सज्जन सिंह चौराहा पर पुलिस बैण्ड दल द्वारा आकर्षक प्रस्तुति दी गई।प्रथम वाहिनी विशेष सशस्त्र बल इंदौर के बैण्ड दल ने देशभक्ति से ओत-प्रोत धुनों के माध्यम से आमजन और युवाओं का ध्यान आकर्षित किया।

इस दौरान उपस्थित लोगों को भर्ती प्रक्रिया की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक आवेदन करने के लिए प्रेरित किया गया।गौरतलब है कि आरक्षक (बैण्ड) के 679 पदों पर भर्ती के लिए 5 अप्रैल से 19 अप्रैल तक एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

Next Post

अनंत अंबानी के 31वें जन्मदिन पर बॉलीवुड सितारों ने लुटाया प्यार, शाहरुख-सलमान ने साझा की अनदेखी तस्वीरें, सोशल मीडिया पर 'छोटे भाई' के लिए लिखे भावुक संदेश

Fri Apr 10 , 2026
मुंबई | रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी आज अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास अवसर पर बॉलीवुड के ‘किंग’ शाहरुख खान से लेकर ‘दबंग’ सलमान खान तक, मनोरंजन जगत की तमाम बड़ी हस्तियों ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दी है। शाहरुख खान […]

You May Like