मऊगंज जिला अस्पताल में मरीजों की जान से खिलवाड़

रीवा, मऊगंज जिला की सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. जिला बनने के करीब तीन साल बाद भी अस्पताल में व्यवस्थाएं पटरी पर नहीं आ सकी हैं. सिविल अस्पताल के जनरल वार्ड में एक महिला सफाईकर्मी का मरीजों को इंजेक्शन लगाने और स्लाइन यानी बाटल चढ़ाने का काम करती हुई कैमरे में कैद हो गई. वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हडक़ंप मच गया है.

जानकारी के मुताबिक गुरुवार दोपहर करीब 1:45 बजे सिविल अस्पताल के ओपीडी स्थित जनरल वार्ड में एक महिला मरीजों को इंजेक्शन लगाते और सलाइन चढ़ाते हुए दिखाई दी. उक्त महिला एक-दो नहीं बल्कि लगातार कई मरीजों को इंजेक्शन लगाती नजर आई. पूछताछ में महिला की पहचान नेहा शर्मा के रूप में हुई. बताया गया कि वह अस्पताल में स्वच्छता व्यवस्था और अन्य सहयोगी कार्यों से जुड़ी हुई है. स्थानीय लोगों और मरीजों के परिजनों का आरोप है कि वह अक्सर अस्पताल में इंजेक्शन लगाने और बोतल चढ़ाने का काम करती है. सबसे बड़ा सवाल यह है कि अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ और प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों की मौजूदगी के बावजूद एक गैर-अधिकृत कर्मचारी मरीजों का उपचार संबंधी कार्य कैसे कर रही थी. स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार बिना प्रशिक्षण के इंजेक्शन लगाने या सलाइन चढ़ाने से मरीजों की जान को गंभीर खतरा हो सकता है.

मामला सामने आने के बाद ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. प्रद्युम्न शुक्ला ने जांच कराने की बात कही है. उनका कहना है कि संबंधित महिला किसके निर्देश पर यह काम कर रही थी और इसकी अनुमति किसने दी, इसकी जांच की जाएगी. जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

वहीं कलेक्टर संजय कुमार जैन ने भी मामले को गंभीर बताया है. उन्होंने कहा कि वीडियो उनके संज्ञान में आया है और प्रथम दृष्टया यह कार्य गलत प्रतीत होता है. कलेक्टर ने सीएमएचओ डॉ. यत्नेश त्रिपाठी और बीएमओ को तत्काल जांच एवं कारवाई के निर्देश दिए हैं.

Next Post

400 ग्राम एमडी और 10.5 किलो डोडाचूरा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, बाइक जप्त, आरोपी रिमांड पर

Thu Jun 18 , 2026
पिपलियामण्डी। पिपलिया मंडी पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 400 ग्राम एमडी एवं 10 किलो 500 ग्राम डोडाचूरा बरामद किया है। साथ ही एक मोटरसाइकिल, नगदी राशि एवं मोबाइल फोन भी जप्त किए गए हैं। कोर्ट में आरोपियो को 21 जून तक […]

You May Like