
इंदौर. खजराना थाना क्षेत्र में युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी मोहम्मद बिलाल के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया. कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.
पीड़िता ने शिकायत में बताया कि मोहम्मद बिलाल ने शादी का वादा कर उसका विश्वास जीता और इस दौरान कई बार शारीरिक संबंध बनाए. आरोप है कि शादी की बात करने पर आरोपी ने धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने की शर्त रखी. पीड़िता का आरोप है कि धर्म परिवर्तन से इनकार करने पर आरोपी ने उसके साथ गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी. शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया. थाना प्रभारी मनोज सिंह सेंधव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आजाद नगर थाना क्षेत्र में दुष्कर्म का एक अन्य मामला भी दर्ज है. मामले की जांच जारी है.
