शिंदे को बम से उड़ाने की धमकी के मामले में दो लोग गिरफ्तार

बुलढाणा, (वार्ता) महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की कार को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया।

मुंबई पुलिस ने बुलढाणा जिले के देउलगांव माही से दोनों लोगों को गिरफ्तार किया और पूछताछ के लिए मुंबई लेकर आयी।

गौरतलब है कि 20 फरवरी को मुंबई पुलिस को एक टेलीफोन कॉल करके श्री शिंदे की गाड़ी को बम से उड़ाने की धमकी दी गयी थी। गोरेगांव (मुंबई) थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड विधान की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किये गये लोगों की पहचान मंगेश (35) और अभय (22) के रूप में की गयी है, जो महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के देउलगांव के निवासी हैं। मंगेश ट्रक ड्राइवर है और अभय की मोबाइल की दुकान है।

पुलिस को संदेह है कि दोनों ने किसी विवाद के चलते एक-दूसरे को भड़काने के इरादे से यह कृत्य किया होगा।

Next Post

कठुआ रोजगार मेले में 1100 से अधिक उम्मीदवारों को मिले नियुक्ति पत्र

Sat Feb 22 , 2025
जम्मू, (वार्ता) केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के कठुआ स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को ‘मेगा जॉब फेयर’ का आयोजन किया, जिसमें हजारों बेरोजगारों को रोजगार के कई अवसर प्रदान किये गये। रोजगार के इच्छुक युवाओं और उद्योगों के बीच की खाई को पाटने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम को […]

You May Like