नेपाल में बाढ़ आने से 18 लोग लापता

काठमांडू, 08 जुलाई (वार्ता) नेपाल के उत्तरी हिस्से में लगातार बारिश होने के कारण आयी बाढ़ में मंगलवार सुबह कम से कम 18 लोग लापता हो गये।

रसुवा जिला पुलिस के निरीक्षक कृष्ण धीताल ने चीन की न्यूज एजेंसी शिन्हुआ को बताया कि पुलिस को सूचना मिली है कि रसुवागढ़ी सीमा बिंदु पर आई बाढ़ के कारण कम से कम 18 लोग लापता हो गए हैं। उन्होंने कहा, “उनमें से ज़्यादातर लोग सीमा के नज़दीक एक ड्राई पोर्ट पर काम कर रहे थे।” उन्होंने बताया कि सीमा बिंदु पर एक पुल बह गया और ड्राई पोर्ट पर खड़े कई इलेक्ट्रिक वाहन भी बह गए।

Next Post

अपनी कार की चेकिंग करने पर उमंग सिंघार नाराज

Tue Jul 8 , 2025
अशोकनगर: कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार 100 गाड़ियों के काफिले के साथ अशोकनगर पहुंचे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी अशोकनगर में ही हैं। वे कुछ देर में सभा स्थल पर पहुंचेंगे। इससे पहले सिंघार के काफिले की गाड़ियों की गुना में पंचमुखी […]

You May Like

Play sound