कठुआ रोजगार मेले में 1100 से अधिक उम्मीदवारों को मिले नियुक्ति पत्र

जम्मू, (वार्ता) केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के कठुआ स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को ‘मेगा जॉब फेयर’ का आयोजन किया, जिसमें हजारों बेरोजगारों को रोजगार के कई अवसर प्रदान किये गये।

रोजगार के इच्छुक युवाओं और उद्योगों के बीच की खाई को पाटने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली, जिसमें अग्रणी व्यवसायों और प्रतिभाओं का एक विविध समूह एक साथ आया।

आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा, “1000 से अधिक नौकरियों की रिकॉर्ड-तोड़ पेशकश के साथ रोजगार मेले ने कई क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्रदान किये।” उन्होंने कहा कि गोदरेज, पिडिलाइट, वरुण बेवरेजेज, एटॉमिक नॉर्थ, रेक्सा, एलआईसी और कई अन्य प्रतिष्ठित संगठनों ने कुशल, अर्ध-कुशल और नौकरी की शुरूआत करने वाले उम्मीदवारों को नियुक्त करने के लिए सक्रिय रूप से भाग लिया।

उन्होंने बताया कि उपलब्ध रोजगार विनिर्माण, बिक्री, विपणन, वित्त और तकनीकी सेवाओं जैसे उद्योगों में फैली हुए हैं, जो पेशेवर हितों और कौशल सेटों की एक विस्तृत श्रृंखला को पूरा करते हैं। यह मेगा रोजगार अभियान स्थानीय औद्योगिक संघ के सहयोग से जिला प्रशासन कठुआ के समर्पित प्रयासों से संभव हुआ है।

उपायुक्त डॉ. राकेश मिन्हास ने व्यक्तिगत रूप से पूरी प्रक्रिया की देखरेख की, जिससे दिन भर के कार्यक्रम का निर्बाध और कुशल निष्पादन सुनिश्चित हुआ। कठुआ, हीरानगर और बसोली के विधायकों ने भी नौकरी के इच्छुक युवाओं से बातचीत की। जिले के हर कोने से नौकरी के इच्छुक लोग संभावित करियर के अवसरों को तलाशने के लिए उत्सुक होकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। भागीदारी और आउटरीच को अधिकतम करने के लिए, जिला प्रशासन ने विज्ञापनों, सोशल मीडिया प्रचार और निर्वाचित प्रतिनिधियों तथा पूर्व पीआरआई सदस्यों द्वारा प्रत्यक्ष अपील के माध्यम से व्यापक जागरूकता अभियान चलाया।

 

 

Next Post

तमिलनाडु में गैंगरेप के आराेपी ने पुलिसकर्मियों पर किया चाकू से हमला, पुलिस ने आत्मरक्षा में मारी गोली

Sat Feb 22 , 2025
कृष्णागिरी, 21 फरवरी (वार्ता) तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले में एक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों में से एक ने शुक्रवार को गिरफ्तारी से बचने के लिए दो पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में गोलियां चलायी, जो 23 वर्षीय आरोपी के पैर […]

You May Like