शहर के चर्चित कॉलोनी डेवलपर ने अपने ही ऑफिस में लगाई फांसी

इंदौर. शहर के चर्चित प्रॉपर्टी कारोबारी और कॉलोनी डेवलपर बंटी नागर ने रविवार को साकेत नगर स्थित अपने ऑफिस में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. देर रात को निजी अस्पताल से सूचना मिलने पर पलासिया पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.

नागर प्रॉपर्टी कारोबार से लंबे समय से जुड़े थे, उन्होंने शहर में कई टाउनशिप और कॉलोनियों के प्रोजेक्ट विकसित किए थे. उनकी कई कॉलोनियों में अभी भी विकास कार्य चल रहे हैं. पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को बुलाया है. आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चला है. पुलिस परिजनों से बातचीत कर घटना से जुड़ी जानकारी जुटा रही है. एसीपी नीति दंडोतिया का कहना है कि एफएसएल टीम के साथ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है. मामले में अभी जांच पड़ताल की जा रही है और परिजनों के बयान नहीं हुए हैं, शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है.

Next Post

चीनी में 176 रुपये की साप्ताहिक गिरावट, खाद्य तेलों के भाव चढ़े

Sun Sep 27 , 2026
नयी दिल्ली, 27 सितंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में बीते सप्ताह चीनी 176 रुपये सस्ती हुई। चावल, गेहूं और खाद्य तेलों के दाम चढ़ गए जबकि दालों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा। बीते सप्ताह मीठे के बाजार में चीनी का औसत भाव 176 रुपये गिरकर सप्ताहांत पर 5,167 रुपये […]

You May Like