कोलकाता, 16 नवंबर (वार्ता) नचिकेत भूटे (चार विकेट) के बाद कप्तान अर्थव तायडे (74) और दानिश मालेवार (नाबाद 67) की शानदार प्रदर्शन की बदौलत विर्दभ ने सोमवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी एलीट ग्रुप डी मुकाबले में ओडिशा को 14 गेंदें शेष रहते आठ विकेट से शिकस्त दी। आज यहां विदर्भ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी ओडिशा ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 161 रनों का स्कोर बनाया। ओडिशा के लिए गौरव चौधरी ने सर्वाधिक 53 रनों की पारी खेली। कार्तिक बिसवाल (30), आशीर्वाद स्वैन (20), देवव्रत प्रधान (नाबाद 16) और कप्तान स्वास्तिक समल ने दहाई अंकों में 14 रनों का योगदान दिया। विदर्भ की ओर से नचिकेत भूटे ने 22 रन देकर चार विकेट लिये। यश कदम को दो विकेट मिले। सौरभ दुबे और वरूण बिष्ट ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
इसके बाद 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी विदर्भ ने 17.4 ओवरों में दो विकेट पर 162 रन बनाकर मुकाबला आठ विकेट से जीत लिया। कप्तान अथर्व तायडे ने 48 गेंदों में 11 चौों की मदद से से 74 रन बनाये। उन्हें 13वें ओवर में सर्वेश्वर मोहंती ने आउट किया। दानिश मालेवार ने 42 गेंदों में नौ चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 67 रनों की पारी खेली। वरूण बिष्ट छह रन बनाकर दूसरे विकेट के रूप में आउट हुये।

