
उज्जैन। बडऩगर मार्ग पर शनिवार दोपहर सडक़ दुर्घटना हो गई बाइक सवार गंभीर घायल हुआ था उसे अस्पताल लाया गया जहां उपचार के दौरान रात में उसकी मौत हो गई।
इंगोरिया के ग्राम बलेड़ी में रहने वाला कमल पिता हेमराज चौहान 37 साल मिस्त्री का काम करता था। शनिवार को वह बाइक से उज्जैन आ रहा था इस दौरान ग्राम चिकली के समीप ढाबे के सामने उसे तेज गति से दौड़ती कार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हुई। कमल गंभीर रूप से घायल हुआ था जिसे भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने पहचान लिया और परिवार को सूचना दी। भाई दिनेश घटनास्थल पहुंचा और तत्काल कमल को उपचार के लिए उज्जैन लेकर आया। जहां निजी अस्पताल में कुछ घंटे चले उपचार के बाद रात में कमल की मौत हो गई। रविवार सुबह पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया परिजनों ने बताया कि कमल तीन बच्चों का पिता था। पुलिस ने दुर्घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो के माध्यम से टक्कर मारकर मौके से भागी कार की तलाश शुरू की है। इधरनागदा के ग्राम गिंदवानिया में रहने वाला नितेश पिता परमेश्वर 18 वर्ष मजदूरी करता था। जूना नागदा से ट्रैक्टर ट्राली में ईंट भरकर चालक विक्रम के साथ उन्हेंल आ रहा था। उन्हेल फंटा पर अचानक संतुलन बिगडऩे से ट्रैक्टर से नीचे आ गिरा। उसे घायल हालत में उपचार के लिए उज्जैन लाया गया। लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।
