न्यूयॉर्क, 05 जून (वार्ता) अमेरिका ने क्यूबा पर दबाव बढ़ाने के लिए राष्ट्रपति मिगुएल डियाज़-कैनेल और कई अन्य लोगों एवं संस्थाओं पर प्रतिबंध लगा दिये हैं। अमेरिकी वित्त विभाग की वेबसाइट पर गुरुवार को जारी जानकारी के अनुसार विभाग ने डियाज़-कैनेल, चार अन्य लोगों और पांच संस्थाओं (जिनमें क्यूबा का ‘रिवोल्यूशनरी आर्म्ड फोर्सेस’ मंत्रालय भी शामिल है) को विशेष रूप से नामित नागरिकों और प्रतिबंधित व्यक्तियों की सूची में शामिल किया है। डियाज़-कैनेल ने 2018 में राउल कास्त्रो की जगह क्यूबा के राष्ट्रपति का पद संभाला था।मई में अमेरिकी सरकार ने क्यूबा के 11 अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाए थे और 1996 में क्यूबा से निर्वासित लोगों से जुड़ी एक घटना को लेकर राउल कास्त्रो पर आरोप लगाए थे।
Next Post
पंचवटी में फायर सुरक्षा निष्क्रीय पाये जाने पर किया सील,नगर निगम की कार्रवाई
Fri Jun 5 , 2026
ग्वालियर: नगर निगम के फायर ब्रिगेड विभाग द्वारा शहर के विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में स्थापित फायर सुरक्षा व्यवस्थाओं का विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अल्फांजो रेस्टोरेंट, फॉर्च्यून एवेन्यू, पंचवटी गौरव रेस्टोरेंट, स्कारलेट होटल एवं बाटा शोरूम सहित विभिन्न प्रतिष्ठानों में फायर सुरक्षा उपकरणों का निरीक्षण किया गया। […]

You May Like
-
10 months ago
इंदौर जीआरपी ने मनाया 77वां गणतंत्र दिवस
-
5 months ago
छावनी तोड़फोड़ के विरोध में निकली जन अधिकार यात्रा
-
11 months ago
दिल्ली में प्रदूषण के संकट पर लोकसभा में आज होगी चर्चा
-
2 years ago
मजरा मोहनगढ़ में युवक की सिर कटी लाश मिली
