दिल्ली में प्रदूषण के संकट पर लोकसभा में आज होगी चर्चा

नयी दिल्ली, 18 दिसंबर (वार्ता) लोकसभा में सदस्यों की मांग पर दिल्ली में प्रदूषण संकट को लेकर गुरुवार को चर्चा होगी और इसकी शुरुआत कांग्रेस सदस्य प्रियंका गांधी वाड्रा करेंगी।राष्ट्रीय राजधानी में गंभीर बन चुके प्रदूषण के संकट पर यह चर्चा नियम 193 के तहत कराई जाएगी और श्रीमती वाड्रा के साथ ही डीएमके की कनिमौझी करुणानिधि और भाजपा की बांसुरी स्वराज अपने दलों की तरफ से चर्चा की शुरुआत करेंगी।

पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव दिल्ली की हवा को बेहतर बनाने की दिशा में उठाए जा रहे कदमों की जानकारी देते हुए चर्चा का जवाब दे सकते हैं।प्रदूषण के संकट पर लोकसभा में ‘वीबी जी राम जी (संशोधन) विधेयक 2025’ पर कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के जवाब के बाद चर्चा कराई जाएगी। इस विधेयक पर बुधवार आधी रात तक सदन में चर्चा चली थी।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी पिछले सप्ताह दिल्ली में प्रदूषण के मुद्दे को शून्य काल उठाया था और इस पर चर्चा की मांग की थी। विपक्ष के अन्य कई दलों के नेताओं ने भी दिल्ली में प्रदूषण के संकट पर सदन में चर्चा करने का लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से आग्रह किया था।

Next Post

रानी मुखर्जी को मिला ‘एक्सीलेंस इन वूमन एम्पावरमेंट थ्रू सिनेमा अवॉर्ड’

Thu Dec 18 , 2025
मुंबई:18 दिसंबर (वार्ता)भामला फाउंडेशन ने बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को सिनेमा के माध्यम से महिला सशक्तिकरण में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘एक्सीलेंस इन वूमन एम्पावरमेंट थ्रू सिनेमा अवॉर्ड’ से सम्मानित किया है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने भामला फाउंडेशन के साथ मिलकर भारत की बेटियों को सशक्त और शिक्षित करने के […]

You May Like