
उमरिया। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) जिला उमरिया कार्यालय में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रभक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में जिला उमरिया के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं साथी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत निर्धारित समय पर हुई। जिला उमरिया के अध्यक्ष मो. असलम शेर ने विधिवत रूप से ध्वजारोहण किया। जैसे ही तिरंगा आसमान में लहराया, उपस्थित कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इसके बाद सभी उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया और देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का जनता के नाम का संदेश सुनाया गया
कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिए गए संदेश को भी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को पढ़कर सुनाया गया। संदेश के माध्यम से देश की आजादी के संघर्ष, संविधान की भावना, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाए रखने का आह्वान किया गया। युवाओं ने लिया राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने तथा विद्यार्थियों एवं युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारों से कार्यालय परिसर गूंज उठा। जिला अध्यक्ष मो. असलम शेर ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश के युवाओं को स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए एन एस यू आई सदैव मजबूती से आवाज उठाता रहेगा। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। पूरा कार्यक्रम देशभक्ति और उत्साह के वातावरण में सम्पन्न हुआ। मुख्य रूप से मनोज सिंह, वरिष्ठ कार्यकर्ता जगदीश जयसवाल, रईस मंसूरी, हनीफ खान, अब्दुल साबित, मो. साबिर (गुड्डू), तबरेज अली, नसरीन बानो, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कांत तिवारी, काजल वर्मा, रोहनी जिला सचिव, लीलावती रावत, बुईया, अर्चना नामदेव, सपना कश्यप, कशिश भट्ट, सरिता बर्मन, महक भट्ट, अनुज, जनार्दन, रोहित रावत, पुनीत सिंग, हर्ष सिंह, कासिम खान, अमित बर्मन, गणेश, शुभम, श्रेयांस सेन, आकाश प्रजापति, विकास प्रजापति, अंकित नामदेव, आशीष, रिंकू बैगा, सुनीता, सुमन, सोनम, अरुणा, सोनाली, मोहनी, संध्या, नेहा आदि भारी संख्या में ध्वजारोहण कार्यक्रम में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण एवं उमरिया जिले के गणमान्य नागरिकगण उपस्थित रहे।
