जबलपुर: आज जबलपुर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री मोहन यादव के जबलपुर आगमन के पूर्व पुलिस द्वारा एनएसयूआई प्रदेश महासचिव नीलेश महार और मोहम्मद अली एज़ाज़ अंसारी, अदनाद ख़ान अन्य को नजरबंद कर लिया गया। जानकारी के मुताबिक जबलपुर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री मोहन यादव के कार्यक्रम के दौरान एनएसयूआई पदाधिकारी काले झंडे दिखाने की तैयारी में थे, इसके पहले ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
छात्र नेताओं का आरोप है कि यह सिर्फ़ गिरफ्तारी नहीं, बल्कि संपूर्ण जबलपुर में छात्र नेताओं पर चल रहा पुलिसिया दमन है। लोकतंत्र में आवाज़ उठाना अपराध नहीं है, मगर यहाँ छात्रों के अधिकारों को कुचला जा रहा है।
