दमोह बस स्टैंड स्थित हीरा गारमेंट्स दुकान में लगी आग, बड़ा हादसा टला

दमोह। बुधवार रात में शहर के बस स्टैंड स्थित सिंह हार्डवेयर के बाजू में स्थित हीरा गारमेंट्स कपड़े की दुकान में आग लग गई. समय रहते आग देख लिए जाने से बड़ा हादसा टल गया। नहीं तो पूरी दुकान के साथ आसपास की दुकानें भी चपेट में आ सकती थीं। जानकारी मिलते ही कपड़ा व्यवसाई मनोज वासवानी मौके पर पहुंचे। साथ ही सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के साथ टीआई सिटी मनीष कुमार सहित पुलिस बल भी तत्काल मौके पर पहुंचा और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया। आग से लाखों का नुकसान बताया जा रहा है, हालांकि समय पर नियंत्रण के कारण नुकसान अपेक्षाकृत कम हुआ। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Post

जियो पेमेंट्स बैंक ने एनएच-48 के मनोहरपुरा प्लाजा पर शुरू किया बैरियर मुक्त टोल प्रणाली

Thu Jul 2 , 2026
मुंबई, 02 जुलाई (वार्ता) डिजिटल भुगतान बैंक जियो पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (जेपीबीएल) ने गुरुवार को राजस्थान में नेशनल हाईवे 48 (एनएच-48) पर स्थित मनोहरपुरा टोल प्लाजा पर बैरियर मुक्त टोल प्रणाली की घोषणा की है। जियो पेमेंट्स बैंक ने बताया कि यह टोल प्रणाली फासटैग और नंबर प्लेट की स्वतः […]

You May Like