दमोह: जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बांदकपुर चौकी केवलारी और हरदुआ मुडर के बीच बांदकपुर की ओर आ रही पिकअप ने बाइक सवार दो लोगों को बुधवार रात जोरदार टक्कर मार दी.जिससे बाइक सवार चालक अर्जुन पिता खिलान रैकवार उम्र करीब 18 से 20 वर्ष निवासी हरदुआ चुंगल की घटना स्थल पर ही मौत हो गई.
वहीं बाइक सवार अरविंद पिता पदम सिंह उम्र करीब 14 से 15 वर्ष निवासी हरदुआ चुंगल घायल हुए हैं, जिन्हें दमोह जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर महेश लोधी द्वारा इलाज कर ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया। वहीं घटना की जैसे ही जानकारी पुलिस को लगी थी, मौके पर बांदकपुर चौकी से चौकी प्रभारी बीएस हजारी प्रधान, आरक्षक भानु, आरक्षक राहुल, सहित पुलिस ने पहुंचकर घायलों को तत्काल 108 के माध्यम से दमोह जिला अस्पताल भेजा था.
