नूरानी नगर: सूना घर छोड़ कर नमाज पढ़ने गया परिवार, लाखों की चोरी

नूरानी नगर: सूना घर छोड़ कर नमाज पढ़ने गया परिवार, लाखों की चोरी

इंदौर:चंदन नगर थाना क्षेत्र के नूरानी नगर में गुरुवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई जब एक फर्नीचर व्यापारी के घर पर ताले टूटे और लाखों का माल चोरी हो गया. व्यापारी अपने परिवार के साथ पास की मस्जिद में नमाज के लिए गए थे. इसी दौरान एक युवक बाइक से आया और घर में घुसकर 10 से 12 लाख रुपए का माल समेटकर फरार हो गया. पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई जिसके आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.

घटना गुरुवार रात लगभग 11:30 बजे की बताई जा रही है. आरोपी बाइक से पहुंचा और मकान का गेट फांदकर भीतर दाखिल हुआ. उसने भीतर घुसते ही नकदी, गहनों और अन्य कीमती सामान की तलाश की और कुछ ही मिनटों में सारा माल लेकर चंपत हो गया. जब अजीज खान परिवार सहित नमाज से लौटकर आया तो घर का सामान बिखरा मिला और चोरी का पता चला. पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों के कैमरों की रिकॉर्डिंग जब्त की है और फुटेज की तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है. वीडियो एनालिसिस के जरिए आरोपी के हाव-भाव, कपड़े और बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर का मिलान किया जा रहा है.

व्यापारी अजीज खान ने बताया कि उन्होंने सीसीटीवी क्लिप सोशल मीडिया पर साझा की है ताकि आरोपी की पहचान में आमजन की भी मदद मिल सके. वहीं मामले में थाना प्रभारी इंद्रमणी पटेल ने बताया कि अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज कर लिया है, सीसीटीवी फुटेज से हमें अहम सुराग मिले हैं. फुटेज में आरोपी का चेहरा आंशिक रूप से साफ दिख रहा है और उसकी बाइक की पहचान भी लगभग तय कर ली गई है. आरोपी की तलाश में एक टीम लगाई गई है, वहीं मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय कर दिया है, जल्ह ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा.

Next Post

ऊर्जा धानी में मूसलाधार बारिश: जनजीवन अस्त-व्यस्त; खेत तालाब लबालब

Fri Jul 11 , 2025
सिंगरौली: लगातार हो रही बारिश से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है लगातार 8 घंटे से बरस रहे बादलों ने खेत तालाब लबालब पानी से भर गए हैं । वहीं कई नाले उफान पर है. इधर सरई ग्राम से मोरवा के बीच बने अंडर पास रेलवे ब्रिज (पुलिया ) […]

You May Like