दीप्ति के इस्तकबाल के लिये ताज नगरी पलक पांवड़े बिछा कर तैयार

आगरा 07 नवंबर (वार्ता) भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऑल राउंडर खिलाड़ी दीप्ति शर्मा के स्वागत के लिए घर में तैयारियां बहुत जोर शोर से चल रहीं हैं।
दीप्ति के परिजन ने बताया कि शुक्रवार सुबह से ही घर को संवारने और सजाने का काम शुरू हो गया है। दीप्ति शर्मा आगरा के अवधपुरी की रहने वाली हैं। वह अब घर आने वालीं हैं लिहाजा परिजन बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दीपावली पर घर की रंगाई पुताई नहीं हुई थी लेकिन दीप्ति के आगमन पर घर का रंग रोगन और सजाया जा रहा है। घर के आसपास भी सफाई की जा रही है यानी दीप्ति घर आएगी तो आलीशान स्वागत किया जाएगा।
दीप्ति शर्मा आगरा कब आयेगीं ये अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं है लेकिन आगरा शहर में अलग अलग संगठनों ने स्वागत में अभी से होर्डिंग लगाने शुरू कर दिए हैं। कई संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बताया है कि शहर के कई हिस्सों में दीप्ति का स्वागत किया जाएगा। महिला विश्व के फाइनल में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को करारी शिकस्त दी थी जिसमें आगरा की रहने वाली दीप्ति शर्मा ने शानदार पारी खेली थी।
दीप्ति ने विश्वकप के फाइनल मैच में बल्लेबाजी करते हुए 58 बॉल पर 58 रन बनाए थे और बॉलिंग करते हुए 5 विकेट भी लिए थे इसके अलावा एक खिलाड़ी को रन आउट किया था। विश्व कप टूर्नामेंट में दीप्ति को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम से मुलाकात कर उन्हे बेमिसाल जीत की बधाई दी थी।

Next Post

राहुल गांधी कल से पचमढ़ी के प्रवास पर, 9 को भोपाल लौट कर जाएंगे बागडोगरा

Fri Nov 7 , 2025
भोपाल। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी कल 8 नवंबर को मप्र के दौरे पर आ रहे हैं, वह विशेष विमान से दोपहर 2:30 बजे भोपाल पहुंचेंगे। यहां से वे दोपहर 2:40 बजे हेलिकॉप्टर से पचमढ़ी के लिए रवाना होंगे और दोपहर 3:20 बजे पचमढ़ी पहुंचेंगे। […]

You May Like