राहुल चाहर काउंटी चैंपियनशिप में फिर से सरे टीम के लिए खेलेंग

लंदन, 26 मार्च (वार्ता) भारत के स्पिनर राहुल चाहर इस गर्मी में होने वाली काउंटी चैंपियनशिप में आठ मैचों के लिए सरे टीम में वापसी करेंगे। जून में शुरु होने वाली इस चैंपियनशिप में चाहर आखिरी आठ मैचों में खेलते हुए नजर आएंगे, जिसकी शुरुआत सात जून को ओवल में हैम्पशायर के खिलाफ होने वाले मुकाबले से होगी। चाहर ने कहा, “मैं इस सीज़न में सरे में वापसी को लेकर बहुत उत्साहित हूं। मुझे 2025 में अपना छोटा सा कार्यकाल बहुत पसंद आया था, और जब मैंने एलेक स्टीवर्ट से बात की, तो इस सीजन में वापसी का मौका मिलते ही मैंने तुरंत हाँ कर दी। सरे एक सफल क्लब है और मैं 2026 में टीम को उसके लक्ष्य हासिल करने में मदद करना चाहता हूं।”

इस करार को लेकर सरे की क्रिकेट टीम के निदेशक एलेक स्टीवर्ट ने कहा, “राहुल पिछले साल आए थे और उन्होंने हैम्पशायर के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी काबिलियत साबित की थी। हम टीम में उनका फिर से स्वागत करने और यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि वह सरे के लिए क्रिकेट मैच जीतने में किस तरह योगदान दे सकते हैं।” मई के आखिर तक, चाहर आईपीएल में व्यस्त रहेंगे, जहां वह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे।

Next Post

नहर में गिरी बोलेरो, अधिकारियों की तत्परता से बड़ा हादसा टला

Thu Mar 26 , 2026
सीधी। जिले के रामपुर नैकिन थानांतर्गत बघवार क्षेत्र में बुधवार रात एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर बाणसागर नहर में जा गिरा। अधिकारियों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। यह घटना रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है। बोलेरो राम केवट निवासी बुढगौना का था, जबकि उसे कृष्ण […]

You May Like