वंदे मातरम भारत की चेतना का उद्घोष है: वैष्णव

नयी दिल्ली 07 नवंबर (वार्ता) रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राष्ट्र गीत वंदे मातरम् को भारत की चेतना का उद्घोष बताया है।

‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ के मौके पर शुक्रवार को रेल भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें श्री वैष्णव के अलावा ट्रैक्शन एवं रोलिंग स्टॉक (टी एंड आरएस) सदस्य आर. राजगोपाल, रेलवे बोर्ड की सचिव अरुणा नायर तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के निर्देशानुसार आयोजित इस विशेष समारोह में वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया गया।

श्री वैष्णव ने सोशल मीडिया एक्स पर वंदे मातरम गीत से संबंधित एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “वंदे मातरम… 150 वर्षों से भारत की चेतना का उद्घोष है।” इस मौके पर रेलवे जोन और मंडलों में स्मृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

Next Post

वंदे भारत से हर साल एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने की यात्रा

Sat Nov 8 , 2025
वाराणसी, (वार्ता) वंदे भारत प्रीमियम ट्रेन को शुरू हुए सात साल से भी कम समय हुआ है और इसमें अबतक हर साल औसतन एक करोड़ से अधिक यात्री सफर कर चुके हैं। देश में इस समय 78 मार्गों पर अप-डाउन मिलाकर 156 वंदे भारत ट्रेनों की सेवाएं हैं और प्रधानमंत्री […]

You May Like

मनोरंजन