तालाब परिसर में निर्माण को लेकर मचा विवाद, नगर परिषद की साख पर फिर लगा बट्टा

छापीहेड़ा:नगर में तालाब परिसर पर संस्कृति मंच के पीछे दो सुविधा घर का निर्माण का निर्णय लिया गया था वहां पर नगर परिषद द्वारा कुछ निर्माण भी शुरू कर दिया था परंतु स्थानीय कुछ लोगों के विरोध के चलते बुधवार शाम को मौके पर सीएमओ हरिओम शर्मा, अध्यक्ष पुत्र प्रवीण खटीक, नीरज सेठिया इंजीनियर बादल नरगावे, शिवा इंग्ले ने पहुंचकर स्थिति को देखकर यथा स्थिति में निर्माण करवाया सुविधा घर की दीवार दूसरी तरफ कुछ दूरी पर हटाकर निर्माण कार्य चल रहा था परंतु

नगर परिषद में शिकायत दर्ज करने पर फिर से तत्काल यथावत स्थिति पर निर्माण कार्य शुरू किया गया सुविधा घर के अभाव में विशेष कर महिलाएं खुले में मजबूरी वश जाति थी यदि सुविधा घर बन जाएगा तो या समस्या समाप्त हो जाएगी.उल्लेखनीय है कि नपा की कार्यप्रणाली निष्पक्षता ओर साख पर निरन्तर बट्टा लग रहा है।

नपा आपसी सहमति सेनिर्माण कीनीति तय कर कार्य शुरू करवाती है, ओर उसके बाद तय नीति में पीठ पीछे फेरबदल करने का कार्य चाहे नपा की विधायिका या कार्यप्रणाली से लोग हो वह अपनी लालीपाप के लोभ में फिर गड़बड़ कर देते. और प्रभावित निवासी फिर असंतोष से भर काम के प्रति आवाज कर असंतोष व्यक्त कर काम को प्रभावित कर रहे है.यह नपा की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़े हो रहे है. आखिर कॉन है जो बार बार नपा की साख पर अपने स्वार्थों की खातिर पीछे से बट्टा लगाने का कार्य कर रहा है.

Next Post

अतिरिक्त तहसीलदार 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Fri Oct 31 , 2025
देवास: आर्थिक अपराध शाखा (EOW) उज्जैन की टीम ने देवास तहसील कार्यालय में बड़ी कार्रवाई करते हुए अतिरिक्त तहसीलदार हर्षल बहरानी को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। टीम द्वारा तहसील कार्यालय में कार्यवाही जारी है। बताया गया कि अधिकारी ने यह रिश्वत किसी राजस्व कार्य […]

You May Like

मनोरंजन