नगर निगम सिंगरौली ने हटाए अतिक्रमण

सिंगरौली: नगर निगम सिंगरौली सविता प्रधान के नेतृत्व एवं तहसीलदार सविता यादव निगम उपायुक्त आर.पी. वैश्य के मार्गदर्शन में आज रिलायंस चौराहा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। लंबे समय से इस क्षेत्र में अतिक्रमण की शिकायतें मिल रही थीं, जिस पर संज्ञान लेते हुए निगम अमले ने मौके पर पहुंचकर चिन्हित अतिक्रमण को हटाया।

कार्रवाई के दौरान सड़क और आसपास के सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारु करने में मदद मिलेगी। निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी, ताकि शहर में सुव्यवस्थित व्यवस्था बनी रहे।

Next Post

मदर्स डे: मां के प्रेम का अनमोल उत्सव

Wed Apr 22 , 2026
  मदर्स डे: मां के प्रेम का अनमोल उत्सव मां—यह एक ऐसा शब्द है जिसमें पूरा संसार समाया हुआ है। यह केवल एक रिश्ता नहीं, बल्कि वह एहसास है जो जीवन के हर उतार-चढ़ाव में हमारे साथ खड़ा रहता है। मदर्स डे इसी असीम प्रेम, त्याग और समर्पण को नमन […]

You May Like