सिंधिया ने कार्यकर्ताओं संग खेली फूलों की होली

 

ग्वालियर। होली दिल से दिल मिलने का त्यौहार है। होली पर रंगों में सभी के चेहरे और धर्म छुप जाते हैं। यह बात केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार की शाम ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर द्वारा कोटेश्वर पैलेस में आयोजित होली मिलन समारोह को सम्बोधित करते हुए कही। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री सिंधिया और ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह ने कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं संग गुलाब के फूलों की वर्षा कर होली खेली। इस मौके पर संत कृपाल सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक शर्मा, वेदप्रकाश शर्मा, ओम प्रकाश शेखावत, अरविन्द राय, राजकुमार परमार, राजेश सोलंकी, पूर्व जिलाध्यक्ष अभय चौधरी, कमल माखीजानी, पूर्व विधायक श्रीमती इमरती देवी, पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, मुन्ना लाल गोयल, नगर निगम सभापति मनोज तोमर, भाजपा मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता विशेष रूप से मौजूद रहे।

केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि होली और रंग पंचमी ऐसे पर्व है जो हमें बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देते हैं। उन्होंने होलिका दहन की परंपरा का जिक्र करते हुए कहा तमाम कोशिशों के बाद भी हिरण्यकश्यप भक्त प्रहलाद को मारने में कामयाब नहीं हो सका। क्योंकि जो सत्य के रास्ते पर चलते हैं, ईश्वर उनके साथ रहता है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा हमारी संस्कृति और परंपरा भी हमें यही सिखाती है कि सत्य के रास्ते पर चलो। उन्होंने कहा कि होली ऐसा त्यौहार है, जो कई विविधताएं लिए हुए है। ब्रज में अपने ढंग से होली मनाई जाती है, तो कोलकाता में अपने ढंग से, लेकिन सभी इस पर्व पर दिल से दिल को मिलाते हैं। उन्होंने कहा होली हो या दिवाली देश की सीमाओं को पार कर गए हैं।

इससे पहले होली मिलन समारोह को संबोधित करते हुए ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, सद्भावना और सांस्कृतिक विरासत को संजोने का पर्व भी है। होली को वसंत महोत्सव, रंगों का त्योहार और प्रेम व भाईचारे का प्रतीक है। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं को मंच से दंडवत प्रणाम किया। साथ ही सिंधिया से निवेदन किया कि वह भी फूलों की होली खेलें। सिंधिया ने बड़ी देर तक फूलों की होली खेली।

*ऊर्जा मंत्री ने किया रासलीला कलाकारों का सम्मान*

इस अवसर पर वृन्दावन से आए रासलीला कलाकारों ने रासलीला का मंचन किया तथा ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह ने रासलीला कलाकारों को सम्मानित किया।

*ऊर्जा मंत्री ने सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश*

होली मिलन समारोह के समापन के उपरांत आयोजन स्थल कोटेश्वर पैलेस में फैले कचरे को ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह ने स्वयं सफ़ाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।

Next Post

46 वर्ष के हुये इमरान हाशमी

Mon Mar 24 , 2025
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email मुंबई, 24 मार्च (वार्ता) बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता इमरान हाशमी आज 46 वर्ष के हो गये। 24 मार्च, 1979 को जन्में इमरान हाशमी बॉलीवुड के महशूर फिल्मकार महेश भट्ट और मुकेश भट्ट के भांजे हैं। इमरान हाशमी […]

You May Like

मनोरंजन