जबलपुर: जीआरपी ने दो शातिर चोरों को पकड़ा है जिनके कब्जे से जेवरात, मोबाइल जब्त किए गए।जानकारी के मुताबिक राजा गौड पिता राजू गौड 19 वर्ष निवासी मांडवा बस्ती रामपुर छापर गोरखपुर एवं विवेक ठाकुर पिता ओमप्रकाश ठाकुर 19 वर्ष निवासी अनगड महावीर मंदिर के पास गोरखपुर को रेलवे स्टेशन के आऊटर मे चोरी की नीयत से घूमते हुये जीआरपी ने पकड़ा।
पूछताछ करने पर आरोपी राजा गौड द्वारा रेलवे स्टेशन जबलपुर स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों में यात्रियों के लेडिज पर्स मोबाईल व नगदी चोरी करने की कुल 8 वारदातें स्वीकार किया जिन मामलो का आरोपी राजा गौड व विवेक ठाकुर की निशादेही पर नगदी, सोने चाँदी के जेवरात, घडी एवं आईफोन मोबाईल कुल कीमती 75,000 रूपये का मशरूका जप्त किया जाकर आरोपी गणों को गिरफ्तार किया गया।
