मंडी से 21.71 क्विंटल मक्का चोरी

जबलपुर: पाटन कृषि उपज मंडी से 21.71 क्विंटल मक्का चोरी हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक रामकुमार ठाकुर 60 वर्ष निवासी साहू कालोनी पाटन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अनाज खरीदने एवं बेचने का काम करता है मां नर्मदा टे्डर्स नाम से एक फर्म जिसका वह संचालन करता है, वह कृषि उपज मंडी पाटन में अनाज (मक्का) की खरीदी कर रहा था.

दिन में लगभग 1 बजे उसने राजाराम बर्मन निवासी कुटरी बेलखेड़ा से 43 बोरी (21.71 क्विंटल) मक्का 1430 रूपये प्रति क्विंटल के भाव से खरीदी थी उसके बाद उसने मक्का तौल कराने के लिए बड्डू चौधरी एवं अन्य पल्लेदारों केा भेजा जिन्हेांने बोरियों की तौल कर मक्का की बोरियां वहीं सेड के नीचे रख दी थी, उसने अनाज की रखवाली के लिये अपने मुनीम रत्नेश ठाकुर केा लगा दिया और अपने कार्यालय मे चला गया था रात लगभग 9 बजे मंडी में बोरियां उठाने गाड़ी लेकर पहॅुचा उसने देखा उसके द्वारा खरीदी की गई 43 बोरिया (21.71 क्विंटल) मक्का वहां पर नहीं थी।

Next Post

ग्वालियर में नहीं उठा कचरा, वेतन-एरियर के लिए आउटसोर्स कर्मियों की हड़ताल

Sat Oct 18 , 2025
ग्वालियर: दीपावली पर घरों, संस्थानों की साफ-सफाई ने कचरे का संकट और गहरा कर दिया है। ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में आउटसोर्स कर्मचारियों ने वेतन व एरियर नहीं मिलने पर ग्वालियर डिपो से वाहन नहीं निकाले, जिससे ग्वालियर विस क्षेत्र में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे रहे। साथ ही कर्मचारियों ने […]

You May Like

मनोरंजन