रोमसन्स ग्रुप ने टेमासेक के साथ की रणनीतिक साझेदारी

नयी दिल्ली, 22 सितंबर (वार्ता) मेडिकल उपकरण और स्वच्छता से जुड़े उत्पाद बनाने वाली प्रमुख भारतीय कंपनी रोमसन्स ग्रुप ने मंगलवार को सिंगापुर स्थित वैश्विक निवेश कंपनी टेमासेक के साथ एक रणनीतिक निजी इक्विटी सौदा पूरा होने की घोषणा की।

रोमसन्स ने इसे 70 साल की अपनी यात्रा में एक अहम पड़ाव और एक नये अध्याय की शुरुआत बताया है। टेमासेक कंपनी में अल्पांश निवेश कर एक रणनीतिक साझेदार के रूप में जुड़ी है। रोमसन्स के पास स्थापित स्वास्थ्य प्लेटफॉर्म और परिचालन क्षमताएं हैं। वहीं, टेमासेक के पास वैश्विक अनुभव और दीर्घकालीन निवेश का नजरिया है।

कंपनी की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि रोमसन्स उत्पाद, विनिर्माण और प्रौद्योगिकी में निवेश जारी रखेगी। साथ ही स्वास्थ्य क्षेत्र की बदलती जरूरतों को पूरा करने के लिए क्षमताएं भी विकसित करेगी। जैसे-जैसे कारोबार का विस्तार होगा, वह प्रशासन, संस्थागत प्रक्रियाओं और अनुशासित तरीके से काम करने पर जोर देना जारी रखेगी। कंपनी का कहना है कि अपने कारोबार की प्रगति और मौजूदा बाजार की स्थितियों के आधार पर वह सही समय पर शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की संभावना का आंकलन करेगी।

रोमसन्स ग्रुप के प्रबंध निदेशक किशोर नारायण खन्ना ने कहा, “टेमासेक के साथ यह जुड़ाव रोमसन्स के लिए एक नये और अहम अध्याय की शुरुआत है। हमने पिछले कुछ वर्षों में भारतीय स्वास्थ्य बाजार में एक मजबूत आधार बनाया है। यह पार्टनरशिप हमें बेहतर क्षमताओं और वैश्विक नजरिए के साथ उस आधार को और मजबूत करने का मौका देती है। हमारा ध्यान अपने कारोबार को मजबूत करने, उत्पाद, विनिर्माण, प्रौद्योगिकी और लोगों में निवेश करने, और लंबे समय तक चलने वाली वैल्यू बनाने पर रहेगा। हम आगे आने वाले मौकों को भुनाने के लिए टेमसेक के साथ मिलकर काम करने को लेकर उत्साहित हैं।”

Next Post

मां नर्मदा के पावन ग्वारीघाट पर दिनदहाड़े छलके जाम

Tue Sep 22 , 2026
जबलपुर। संस्कारधानी के प्रसिद्ध और पवित्र ग्वारीघाट तीर्थ क्षेत्र में दिनदहाड़े जाम छलके। आस्था को ठेस पहुंचाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। इस वीडियो में असमाजिक तत्व नर्मदा तट पर दिन-दहाड़े बैठकर शराब पीते नजर आ रहे हैं। यह अमर्यादित हरकत उस तखत पर […]

You May Like