झांसी रोड बस स्टैंड की शिफ्टिंग की तैयारी, 7 वर्ष पूर्व 1.34 करोड़ रूपये में बना था

ग्वालियर: ग्वालियर शहर में इंटर स्टेट बस टर्मिनल 77 करोड रूपये की लागत से बनाया गया है लेकिन 2 माह निकलने के बाद भी अभी तक एक भी बस नहीं दौड़ी। अब 7 साल पहले 1.34 करोड़ रूपये खर्च कर झांसी रोड पर बनाये गये बस स्टैंड को फिर से शिफ्ट करने की तैयारी शुय हो गयी है। यह बस स्टैंड पहले आमखो से संचालित होता था। जिला प्रशासन और नगर निगम बस स्टैंड के लिये जगह की तलाश में जुट गये है। जैसे ही यात्रियों को सुविधा के हिसाब से जगह मिलेगी, वैसे ही नया बस स्टैंड बनाने का काम शुरू कर दिया जायेगा।

उपनगर स्थित मलगढ़ा चौराहे पुरानी छावी के पास 8 जुलाई को आईएसबीटी का फीता सीएम ने काटा था। तब कहा गया था कि एक माह में बसों का संचालन शुरू कर दिया जायेगा। अब 15 अक्टूबर तक का समय बसों के परमिट के लिये तय किया है। यह परमिट आईएसबीटी से मुरैना और भिंड की बसों के लिये बनेंगे।

Next Post

सेवा और एकता का संदेश देते हुए मनाई गई अग्रसेन जयंती

Mon Sep 22 , 2025
भोपाल: कमला पार्क स्थित महाराज अग्रसेन की प्रतिमा स्थल पर अग्रवाल समाज द्वारा श्रद्धा और उत्साह के साथ अग्रसेन जयंती मनाई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजजन एकत्र हुए और महाराज अग्रसेन को पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में समाज की एकता और सेवा भावना पर जोर देते हुए […]

You May Like