कड़ाके की सर्दी के मद्देनजर स्कूलों का समय बदला

ग्वालियर। सर्दी के मौसम में बच्चों की सुविधा, सुरक्षा व आवागमन को ध्यान में रखकर स्कूलों के समय में 20 नवंबर से बदलाव किया गया है। जिले में संचालित एमपी बोर्ड, सीबीएसई व आईएसई से संबद्ध सभी शासकीय व अशासकीय स्कूलों में अध्ययनरत नर्सरी से 5वी कक्षा तक के बच्चों की कक्षायें अब प्रात: 9 बजे के बाद ही लगाई जा सकेंगीं। साथ ही छठवीं से लेकर बारहवीं तक की कक्षायें प्रात: 8.30 बजे के बाद ही लगाई जा सकेंगीं। कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी हरिओम चतुर्वेदी द्वारा इस आशय का आदेश जारी किया गया है। यह आदेश 20 नवंबर से प्रभावशील होगा।

Next Post

सिंहस्थ पर निर्णय: लैंड पुलिंग को निरस्त कर किसानों की भावना का किया सम्मान: सीएम डॉ यादव 

Mon Nov 17 , 2025
भोपाल।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर किसान संघ, भाजपा पदाधिकारी, उज्जैन के जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन उज्जैन के साथ बैठक कर सिंहस्थ के आयोजन को लेकर समग्र रूप से चर्चा की। बैठक में सिंहस्थ का आयोजन दिव्य, भव्य और विश्व स्तरीय करने के लिये हर संभव […]

You May Like