लगातार बारिश को देखते हुए दतिया के प्रशासनिक अधिकारियों को उतारा मैदान में

दतिया: कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े द्वारा दतिया जिले में लगातार बारिश होने एवं आगामी दिनों में भारी बारिश होने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए आपदा प्रबंधन हेतु प्रशासनिक अधिकारियों का ड्यूटी आदेश जारी किया गया है।

उन्होंने अपर कलेक्टर महेंद्र सिंह कवचे को भांडेर, संयुक्त कलेक्टर ऋषि कुमार सिंघाई को नगर पालिका दतिया क्षेत्र एवं उनाव, संयुक्त कलेक्टर नीरज शर्मा को बडोनी एवं डिप्टी कलेक्टर भरत कुमार को सेवढ़ा क्षेत्र का दायित्व सौंपा है। साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि अधिकारीगण अपने-अपने क्षेत्र में सतत भ्रमण एवं निगरानी रखते हुए पर्यवेक्षण करते रहेंगे तथा अनुविभागीय अधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक समुचित व्यवस्था बनाए रखेंगे।

Next Post

नो एंट्री सिर्फ आदेश तक सीमित, शहर में धड़ल्ले से दौड़ रहे भारी वाहन

Mon Jul 14 , 2025
मंडला :मंडला शहर में नो एंट्री सिर्फ दिखावे के लिए रह गई है, क्योंकि भारी वाहनों की आवाजाही पर कोई रोक नहीं। मुख्यालय की तंग गलियों में भी ट्रक-हाइवा ऐसे दौड़ रहे हैं जैसे यहीं उनकी रेस होनी है। पढ़ाओ वार्ड हो या अन्य आवासीय क्षेत्र, गोदाम मालिकों की चांदी […]

You May Like