भोपाल, 24 अप्रैल (वार्ता) ग्रीष्मकाल के दौरान अतिरिक्त यात्री दबाव को यातायात को कम करने के उद्देश्य से रेलवे ने धनबाद-एलटीटी-धनबाद साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन विशेष किराये पर 10-10 ट्रिप चलाने का निर्णय लिया है।
पश्चिम मध्य रेलवे (पमरे) के भोपाल रेल मंडल के प्रवक्ता ने बताया कि यह गाड़ी पमरे के बरगवां, ब्यौहारी, कटनी साऊथ, मदनमहल, पिपरिया और इटारसी स्टेशनों से होकर अपने गन्तव्य को जाएगी। उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 03327 धनबाद-एलटीटी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 26 अप्रैल से 28 जून तक प्रत्येक शनिवार को धनबाद स्टेशन से सुबह 08:00 बजे प्रस्थान कर, सिंगरौली शाम 17:15 बजे, बरगवां 18:23 बजे, ब्यौहारी रात 20:45 बजे, कटनी साऊथ रात्रि 22:45 बजे, अगले दिन मदनमहल मध्यरात्रि 00:20 बजे, पिपरिया 02:25 बजे, इटारसी 03:40 बजे पहुँचकर और रविवार शाम 17:30 बजे एलटीटी स्टेशन पहुँचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 03328 एलटीटी-धनबाद साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 27 अप्रैल से 29 जून तक प्रत्येक रविवार को एलटीटी स्टेशन से रात 20:00 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन इटारसी सुबह 09:00 बजे, पिपरिया 10:15 बजे, मदनमहल दोपहर 12:30 बजे, कटनी साऊथ 14:05 बजे, ब्यौहारी 16:20 बजे, बरगवां 18:55 बजे पहुँचकर और तीसरे दिन मंगलवार सुबह 08:40 बजे धनबाद स्टेशन पहुँचेगी।
यह ट्रेन रास्ते में दोनों दिशाओं में कतरासगढ़, चंद्रपुरा जंक्शन, बोकारो थर्मल, राची रोड, पतरातू, खलारी, लातेहार, डालटनगंज, गढ़वा रोड जंक्शन, रेणुकूट, ओबरा डैम, सिंगरौली, बरगवां, ब्यौहारी, कटनी साऊथ, मदनमहल, पिपरिया, इटारसी, खण्डवा, भुसावल, मनमाड़ और कल्याण स्टेशनों पर रुकेगी। इस गाड़ी में वातानुकूलित श्रेणी के द्वितीय, तृतीत एवं इकोनॉमी कोच रहेंगे।
