पुलिस गिरफ्त में नकबजनी का आरोपी 1.20 लाख का चोरी का माल बरामद

खंडवा जिले की देशगांव चौकी पुलिस ने नकबजनी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 1 लाख 20 हजार रुपये मूल्य के चोरी के जेवर और नकदी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 16 जून को ग्राम सहेजला निवासी धर्मेंद्र राजपूत ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात बदमाश खिडक़ी तोडक़र घर में घुसा और अलमारी व पेटी के ताले तोडक़र सोने-चांदी के जेवर तथा नकदी चोरी कर ले गया। मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी देवेंद्र पिता रामसिंह मोरे (30 वर्ष), निवासी चांदनीपुरा, ढोली मोहल्ला, सनावद को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी का पूरा मशरुका जब्त कर न्यायालय में पेश किया गया।पुलिस ने बताया कि आरोपी सनावद थाना क्षेत्र का निगरानी बदमाश है। उसके खिलाफ पहले से 12 चोरी के मामले और आर्म्स एक्ट का एक प्रकरण दर्ज है।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र नाथ पांडे, उपनिरीक्षक रामप्रकाश यादव, उपनिरीक्षक गणेश पाटीदार, साइबर सेल के प्रधान आरक्षक जितेंद्र राठौर, प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र वर्मा तथा आरक्षक अनुप गौर की सराहनीय भूमिका रही।

Next Post

शुक्ल की पुस्तक 'ग्वालियर के गली बाजार मोहल्ले खंड 3' का हुआ विमोचन

Sat Jun 27 , 2026
ग्वालियर। मप्र हिंदी साहित्य सम्मेलन, ग्वालियर इकाई के तत्वाधान में वरिष्ठ साहित्यकार माता प्रसाद शुक्ल द्वारा लिखित पुस्तक ग्वालियर के गली बाजार मोहल्ले खंड 3 का विमोचन एवं गायक कलाकार मोहम्मद इकबाल का सम्मान शाल, श्रीफल, फूलमाला एवं नगद धनराशि प्रदान कर किया गया। अध्यक्षता डॉ सुरेश सम्राट ने की। […]

You May Like