
ग्वालियर। मप्र हिंदी साहित्य सम्मेलन, ग्वालियर इकाई के तत्वाधान में वरिष्ठ साहित्यकार माता प्रसाद शुक्ल द्वारा लिखित पुस्तक ग्वालियर के गली बाजार मोहल्ले खंड 3 का विमोचन एवं गायक कलाकार मोहम्मद इकबाल का सम्मान शाल, श्रीफल, फूलमाला एवं नगद धनराशि प्रदान कर किया गया। अध्यक्षता डॉ सुरेश सम्राट ने की। मुख्य अतिथि गजलकार रामअवध विश्वकर्मा, नासिर खान मंच पर रहे।
कार्यक्रम के पहले चरण का संचालन माता प्रसाद शुक्ल एवं दूसरे सत्र का संचालन नगर की शायरा मोहतरमा राणा जेवा ने किया। इस मौके पर नगर की गणमान्य हस्तियां उपस्थित थी।
