कबाड़ गोदाम में लगी आग, सामान जलकर खाक तीन क्षेत्रों से पहुंची दमकले

भोपाल। राजधानी के मालीखेड़ी क्षेत्र में बुधवार को आगजनी की घटना हुई. जिसमे कबाड़ का गोदाम जलकर खाक हो गया. इस आगजनी में लाखों का सामान जलकर राख हो गया. हालांकि इसमे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई. इस घटना से वहां पर रहवासियों में हडक़ंप मच गया. आग की सूचना पर नगर निगम के फायर स्टेशन गांधीनगर, कबाडख़ाने और छोला फायर स्टेशन से दमकलें पहुंच गई. साथ ही वहां पर नगर निगम द्वारा दो पानी के टेंकर भी भेजे गए. दमकल कर्मियों ने जल्द ही आग पर काबू पा लिया. लेकिन जब तक आग को बुझाने के लिए दमकर्मियों ने कार्रवाई शुरू की तब तक आग ने विकराल रुप धारण कर लिया था. जिससे गोदाम में रखा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया. यह घटना दोपहर 12 बजे के आसपास की बताई जा रही है. आग लगने कारण का पता नहीं चला है.

Next Post

भोपाल नगर निगम के नए मुख्यालय अटल भवन का उद्घाटन कल, 10.5 मेगावाट सोलर प्रोजेक्ट की भी होगी शुरुआत

Wed May 6 , 2026
भोपाल। राजधानी में नव निर्मित नगर निगम के मुख्यालय भवन का गुरुवार को लोकार्पण किया जाएगा. जो मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के द्वारा सुबह 9 बजे किया जाएगा. इस भवन को अटल भवन के नाम से जाना जाएगा. साथ ही मुख्यालय परिसर में स्थापित 10.5 मेगावाट सोलर प्रोजेक्ट का भी […]

You May Like