मास्टर प्लान सड़क चौड़ीकरण: 100 से अधिक बाधक मकान हटाए

इंदौर: शहर में मास्टर प्लान की सड़कों के चौड़ीकरण को लेकर नगर निगम ने आज सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए मधुमिलन से छावनी पुल स्थित जगन्नाथ धर्मशाला तक अतिक्रमण और बाधक निर्माण हटाए। निगम का अमला भारी पुलिस बल और मशीनरी के साथ मौके पर पहुंचा और सड़क के दोनों ओर कार्रवाई शुरू की गई।

नगर निगम द्वारा करीब 80 फीट चौड़ी सड़क निर्माण के लिए दोनों तरफ लगभग 30-30 फीट क्षेत्र में बने 100 से अधिक बाधक मकानों और निर्माणों को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सोमवार को क्षेत्र के रहवासियों से स्वयं बाधक निर्माण हटाने की अपील की थी। इसके बाद निगम ने दो दिन पहले ही कार्रवाई की घोषणा कर दी थी। तय कार्यक्रम के अनुसार निगम ने सड़क चौड़ीकरण अभियान चलाते हुए बाधक निर्माणों को हटाने की कार्रवाई पूरी की।

Next Post

सीएम के आगमन को लेकर तैयारियां, संभागायुक्त एवं डीआईजी पहुंचे सिंगरौली

Fri May 22 , 2026
सिंगरौली : मुख्यमंत्री मोहन यादव दो दिवसीय दौरे पर 23 को सिंगरौली पहुंच सकते हैं। सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम स्थल राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम बैढ़न और हेलीपैड एनसीएल ग्राउंड बिलौंजी का जायजा लेने आज रीवा संभागायुक्त बीएस जामोद और रीवा […]

You May Like

Play sound