
मंडला। न्यायिक प्रक्रिया को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने हेतु जिला मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एएसपी शिवकुमार वर्मा ने की, जिसमें कोर्ट डेटा सेंटर, अभियोजन व चिकित्सा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में ई-अभियोजन और आईसीजेएस पोर्टल पर डेटा एंट्री की गुणवत्ता, तकनीकी त्रुटियों को दूर करने और दस्तावेजों के समयबद्ध अपलोड पर चर्चा की गई। मेडिको लीगल रिपोर्ट, मर्ग रिपोर्ट, लीगल ओपिनियन एवं चार्जशीट की त्वरित फीडिंग पर विशेष बल दिया गया।
साथ ही समन व वारंट की ऑनलाइन तामील प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को न्यायालय के आदेशों की समय पर पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में विभागीय समन्वय से समस्याओं के समाधान पर भी सहमति बनी।
