छतरपुर पुलिस का जनसंवाद: शांति और सुरक्षा पर चर्चा

छतरपुर। जिले के सभी थाना व चौकी क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था, शांति और सुरक्षा को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर जनचौपाल के माध्यम से आमजन से सीधे संवाद कर रहे हैं।

इन बैठकों में भूमि विवाद, पारिवारिक तनाव, सामाजिक कारणों और पुरानी रंजिशों से जुड़े दोनों पक्षों को आमने-सामने बुलाकर समझाइश दी गई। पुलिस ने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध या अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत दें, विशेषकर अवैध हथियारों की मौजूदगी या उनके सोशल मीडिया पर प्रदर्शन की जानकारी साझा करें। सूचनाकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। इसके लिए छतरपुर पुलिस हेल्पलाइन नंबर 7049101021 जारी किया गया है।

Next Post

तामोट में 600 करोड़ का निवेश, 1,800 को मिलेगा रोजगार 

Fri Aug 8 , 2025
रायसेन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को रायसेन जिले के औद्योगिक क्षेत्र तामोट में 600 करोड़ रुपये के निवेश और लगभग 1,800 रोजगार के अवसर सृजित करने वाली 14 औद्योगिक इकाइयों का भूमिपूजन, लोकार्पण एवं आशय पत्र वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का […]

You May Like