भोपाल RGPV में पेपर गायब होने से हड़कंप, परीक्षा स्थगित

भोपाल। राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) में परीक्षा से ठीक पहले 9 विषयों के गोपनीय प्रश्नपत्र गायब होने का मामला सामने आने के बाद विश्वविद्यालय में हड़कंप मच गया। प्रश्नपत्र उपलब्ध नहीं होने के कारण पीजी फोर्थ सेमेस्टर की परीक्षा अंतिम समय पर स्थगित करनी पड़ी, जिससे परीक्षा देने पहुंचे छात्रों में भारी नाराजगी देखने को मिली और उन्होंने कैंपस में विरोध प्रदर्शन किया।

मामले की सूचना मिलते ही गांधी नगर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में परीक्षा शाखा के ताले और मुख्य गेट सुरक्षित मिले, जबकि केवल प्रश्नपत्र वाली अलमारी खुली और एक खिड़की टूटी हुई पाई गई। इन परिस्थितियों ने अंदरूनी मिलीभगत की आशंका को और मजबूत कर दिया है। फिलहाल पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन पूरे मामले की गहन जांच में जुटे हैं।

Next Post

नीरू शर्मा की डेब्यू फिल्म ‘बांद्रा बॉय’ को न्यूयॉर्क के दो अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में मिली पहचान

Sat Jul 4 , 2026
मुंबई, 04 जुलाई (वार्ता) मनोरंजन पत्रकारिता से फिल्म निर्माण की दुनिया में कदम रखने वाली नीरू शर्मा की डेब्यू फिल्म ‘बांद्रा बॉय’ को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी सफलता मिली है। 21 मिनट की इस हिंदी थ्रिलर फिल्म को फ्रेम्स ऑफ न्यूयॉर्क फिल्म फेस्टिवल में सेमीफाइनलिस्ट चुना गया है, वहीं न्यूयॉर्क […]

You May Like