लोन दिलाने के नाम पर महिला होटल संचालिका से 1.43 लाख की धोखाधड़ी

इंदौर:तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में एक महिला होटल संचालिका के साथ लोन दिलाने के नाम पर ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. आरोपी ने खुद को लोन दिलाने में माहिर बताते हुए पहले महिला का विश्वास जीता और फिर प्रक्रिया के नाम पर उनसे 1 लाख 43 हजार रुपये ऐंठ लिए. जब लोन नहीं मिला और आरोपी टालमटोल करने लगा, तो ठगी का अहसास होने पर पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

धोखाधड़ी की वारदात फरियादिया मीना पति गणेश राठौर निवासी शिवधाम, लिम्बौदी के साथ हुई. मीना की होटल है, जिसे आगे बढ़ाने के लिए उन्हें लोन की जरूरत थी. इसी दौरान आरोपी संतोष वर्मा उनसे संपर्क में आया.आरोपी ने मीना को झांसा दिया कि वह लोन दिलाने का विशेषज्ञ है और उसने पहले भी चोखी ढाणी के एक शेफ को लोन दिलवाया है. आरोपी ने पीड़ित महिला को भरोसा दिलाया कि वह बहुत आसानी से उनका भी लोन स्वीकृत करवा सकता है.

आरोपी ने लोन प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का नाटक करते हुए मीना से कहा कि उन्हें फाइल चार्ज या अन्य कागजी कार्रवाई के नाम पर पहले कुछ राशि ऑनलाइन जमा करनी होगी. आरोपी के बहकावे में आकर मीना ने उसके बताए गए बैंक खाते में कुल 1 लाख 43 हजार रुपये का ऑनलाइन भुगतान कर दिया.पैसे जमा करने के बाद जब कई दिनों तक लोन स्वीकृत नहीं हुआ और आरोपी ने संतोषजनक जवाब देने के बजाय टालमटोल शुरू कर दी, तो मीना को संदेह हुआ. जब उन्होंने अपने स्तर पर जांच की तो उन्हें पता चला कि उनके साथ बड़ी जालसाजी हुई है.

Next Post

श्री जागेश्वर नाथ बांदकपुर धाम में 2017 से निरंतर चल रही मां की रसोई

Mon Jun 22 , 2026
दमोह: श्री जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर में प्रति सोमवार नि:शुल्क मां की रसोई के द्वारा स्वादिष्ट खिचड़ी का वितरण किया जा रहा है। यह सेवा विगत 2017 चैत्र नवरात्रि से अनवरत जारी है.आज सोमवार को भी प्रातः काल से दोपहर 12 बजे तक बांदकपुर निवासी गोपाल ठाकुर और उनकी टीम […]

You May Like