
24 घंटे के अन्दर चितरंगी पुलिस ने किया खुलासा
नवभारत न्यूज
सिंगरौली 14 फरवरी। पिछले दिनों एक महिला की संदिग्ध मौत से इलाके में हड़कंप मच गया था। लेकिन पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर महिला के हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है। महिला की हत्या पति ने ही की थी। इसका खुलासा पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने प्रेस कॉन्फें स कर किया है।
मिली जानकारी के अनुसार ओड़ांगी निवासी पार्वती देवी पति संजू दुबे को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चितरंगी में भर्ती कराया गया था। लेकिन डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया था। महिला की मौत की खबर पुलिस को लगी। जहां अस्पताल पहुंच कर मर्ग कायम करते हुये मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान डॉक्टरों ने बताया था कि मृतक के गले में चोट के निशान हैं। पुलिस ने संदेहियों से पूछतांछ भी की। इसीबीच महिला का पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी गला दबाकर हत्या की पुष्टि की गई। जिसके बाद पुलिस ने मृतिका की पति से सख्ती से पूछतांछ की तो पता चला कि उसने ही पत्नी की हत्या की है। उक्त कार्रवाई निरी सुधेश तिवारी, उनि सुरेन्द्र यादव प्रआर लक्ष्मीकान्त मिश्रा, राजू रावत, सहित अन्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।
आरोपी ने ऐसे दिया घटना को अंजाम
मृतिक के परिजनों से विस्तृत पूछताछ में पता चला की संदेही संजू दुबे जो कि मृतिका का पति है। अन्य किसी महिला से प्रेंम संबध था। इसी बात पर आये दिन संजू-पार्वती के साथ झगड़ा और मारपीट करता रहता था। 11 फरवरी को भी ऐसा ही हुआ। संजू के मोबाईल पर एक फोन आया पत्नी ने पूछा की किसका फोन है। उक्त बात से संजू उत्तेजित हो गया एवं दोनों में विवाद शुरु हो गया। जिसकी परिणिति हत्या में बदल गई। आरोपी संजू ने कमरे के अन्दर ही पत्नी का गला दबा दिया। जब पत्नी बेहोस होकर गिर गई तो संजू के पास में पड़े साड़ी के टुकड़े से पुन: गला दबाकर मृत्यु की तसल्ली की। तत्पश्चात चिल्ला कर आसपास के लोगों को बताया कि पत्नी बेहोश होकर गिर गई है।
